फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया गोमती पर निर्माणाधीन सेतु का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार शुकुल (अमेठी)। स्थानीय ब्लॉक से गुजरने वाली गोमती नदी के पाली घाट पर 21 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन सेतु का डीएम ने सोमवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रथम दृष्टयता गुणवत्ता खराब होने तथा कार्य की धीमी प्रगति पर डीएम का पारा चढ़ गया। नाराज डीएम ने कार्यदाई संस्था के जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए प्रयुक्त सामग्री की जांच तथा मानक युक्त सामग्री का प्रयोग कर निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बाजार शुकुल से गुजरने वाली गोमती नदी पर लोगों को आवागमन की सुविधा मुहैया कराने के उद्देश्य से सिंतबर 2018 में 21 करोड़ रुपये से पाली नदी पर सेतु निर्माण को प्रदेश सरकार ने स्वीकृति दी थी। स्वीकृति के बाद कार्यदायी संस्था सेतु निगम सुल्तानपुर ने सेतु निर्माण कार्य शुरू किया था। सोमवार को डीएम अरुण कुमार निर्माणाधीन सेतु का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सेतु के पहले पिलर का बेस (कूप) झुका देखा। साथ ही प्रथम दृष्टया गुणवत्ता खराब प्रतीत होने तथा कार्य की धीमी प्रगति पर डीएम का पारा चढ़ गया। नाराज डीएम ने कार्यदायी संस्था को फटकार लगाते हुए प्रयुक्त सामग्री की प्रयोगशाला से जांच कराते हुए रिपोर्ट देने, मानक के अनुसार निर्धारित समयावधि में कार्य पूरा करने, प्रयुक्त श्रमिकों की कोरोना जांच कराने, अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करने तथा सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने निर्धारित समयावधि में मानक के अनुसार कार्य पूरा नहीं होने पर कार्रवाई व रिकवरी की चेतावनी दी। इस मौके पर परियोजना प्रबंधक मुकेश कुमार, एसडीएम रामशंकर, सहायक अभियंता लोकेश खरे व अवर अभियंता अंकित कुमार समेत सभी जिम्मेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें