फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बोलेरो की चपेट में आकर मासूम की मौत

Wed, 26 Feb 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज थानाक्षेत्र से गुजरने वाले पीढ़ी मार्ग स्थित लालगंज के मजरे बारकोट में घर के सामने खेल रहा मासूम बोलेरो की चपेट में आ गया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में ले लिया है। मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन



लालगंज के मजरे बारकोट निवासी मोहम्मद इमरान का दो वर्षीय पुत्र मोहम्मद अहमद रजा मंगलवार सुबह घर के सामने खेल रहा था। इसी दौरान पीढ़ी मार्ग से गुजर रही एक निजी स्कूल से संबद्ध बोलेरो की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने चालक को पकड़ वाहन सहित पुलिस के हवाले कर दिया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। एसएचओ राकेश सिंह ने बताया कि बच्चे के पिता की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। चालक हिरासत में है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।


इकलौते बेटे की मौत से कोहराम
सड़क हादसे में दो साल के इकलौते बेटे की मौत के बाद मां जमीरुलनिशा का रो रोकर बुरा हाल है। मां की करुणवेदना सुनकर ग्रामीण भी गमगीन हैं। पिता मोहम्मद इमरान की तो मानो दुनिया ही उजड़ गई है।वह फफक-फफक कर रोते हुए कह रहे थे कि अब कौन उन्हें पापा कहकर बुलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें