इन्हौना(अमेठी)। सिंहपुर ब्लॉक क्षेत्र के जय लालदुबे का पुरवा में युवा शक्ति क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में इन्हाैना टीम ने भीखीपुर को हराकर ट्राफी पर कब्ज़ा जमा लिया। मैन ऑफ द मैच व सीरीज पर भी इसी टीम का कब्जा रहा ।
तीन दिवसीय नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को इन्हौना व भीखीपुर के बीच हुआ। पहले टॉस जीतकर भीखीपुर क़ी टीम ने निर्धारित आठ ओवर में छह विकेट खोकर 46 रन बनाए। जवाब में उतरी इन्हौना टीम ने मात्र छह ओवर में तीन विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया।
इन्हौना टीम के अनस को मैन ऑफ द सीरीज व नावेद को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मुख्य अतिथि प्रधान शंकर देव साहू ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। इस मौके पर अभिषेक त्रिवेदी, मन्नू, अमित तिवारी, सुरेश पासी, सुनील पासी, सौरभ यादव, शिवाकांत, रमाकांत, नलिन, परम, शिवम और पुलक मौजूद रहे।