फुरसतगंज (अमेठी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को अपर मलेरिया निदेशक ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अस्पताल की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त नजर आई। अपर निदेशक ने पूरे विधा सैमशी निवासी फाइलेरिया के मरीज चंदावती, रेखा के घर पहुंचकर फाइलेरिया दवा के बारे जानकारी ली।
अपर निदेशक मलेरिया बीपी सिंह कल्याणी व संयुक्त निदेशक डॉ. स्वदेश शनिवार दोपहर सीएचसी पहुंच गए। उन्होंने इमरजेंसी स्टॉक रजिस्टर, डेंटल युनिट, लेबर रूम, आपरेशन डिलीवरी रजिस्टर, नार्मल डिलीवरी रजिस्टर चेक किया। फाइलेरिया दवा के बारे में जानकारी ली। दंत चिकित्सक विजय बहादुर के कक्ष में पहुंचकर स्टूमेंट व डेंटल चेयर देखा। कोल्ड चेन कक्ष पहुंचकर स्वास्थ्य पर्यवेक्षक ने राजकुमारी से आईस पैक के बारे में जानकारी ली।
फायर सिलिंडर, टीकारण कक्ष देखा व अस्पताल परिसर की साफ-सफाई देखी। निर्देश दिया कि इमरजेंसी रूम में दवा की ट्रे को हमेशा तैयार रखे रहें ताकि आपातकालीन स्थिति में काम आ सके। सीएचसी प्रभारी डाॅक्टर एचपी यादव, डाॅ. संध्या सिह, डाॅक्टर शहनाज खान, सीबी सिंह चौहान, कंचन यादव, अंबे साधना आदि कर्मचारी मौजूद रहे।