फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: समय-समय पर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच होनी चाहिए

Sun, 03 Mar 2024 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। भारत विकास परिषद शाखा अमेठी की ओर से शनिवार को स्थानीय ब्लॉक के खेरौना गांव में स्थित स्कूल परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें दवा भी दी गई।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ भारत विकास परिषद प्रदेश अध्यक्ष निशा जायसवाल व अमेठी शाखा के संरक्षक पूर्व मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. उमाकांत पांडेय ने किया। पूर्व मुख्य चिकित्साधिकारी ने बच्चों को खान-पान आहार के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि समय-समय पर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच होनी चाहिए। बच्चों में आयरन एवं कैल्शियम की कमी होने से कई बीमारियां हो जाती हैं। परिषद की प्रदेश अध्यक्ष ने बच्चों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार दूध फल हरी सब्जियां लेने की बात कही। शिविर में करीब 300 से अधिक बच्चों को नि:शुल्क विटामिन की गोलियां वितरित की गई। इसके साथ ही पर्यावरण पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इस मौके पर शिखा शुक्ल, ममता मिश्र, सुधीर, सुनील, धवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें