अमेठी सिटी। अमेठी कांग्रेस कमेटी गांव-गांव जाकर कांग्रेस न्याय गांरटी की जानकारी लोगों को देगी। राष्ट्रीय स्तर के नेता गांवों में जाकर लोगों से मिलकर उन्हें कांग्रेस के समय कराए गए कार्यों के बारे में बताएंगे। मंगलवार को कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाया।
उन्होंने कहा कि भाजपा की यूपी और केंद्र सरकार ने देश और प्रदेश के सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक और संवैधानिक ताने बाने को तहस नहस कर दिया है। जातीय जनगणना से लेकर संविदा कर्मियों के नियमतीकरण सहित अन्य मुद्दों को लेकर कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर गांव-गांव जाएगी। जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल, प्रदेश महासचिव योगेंद्र मिश्र, प्रवक्ता अनिल सिंह, ब्लॉक प्रमुख सदाशिव यादव मौजूद रहे।