फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: निहालगढ़ में ठहराव के साथ रवाना हुई इंदौर-पटना एक्सप्रेस

Thu, 14 Mar 2024 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लखनऊ-सुल्तानपुर-वाराणसी रेल ट्रैक के यात्रियों की बहु प्रतिक्षित मांग बुधवार को पूरी हो गई। देर शाम स्टेशन भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ता के साथ स्थानीय लोगों से भरा नजर आया। ढोल-नगाड़े की धुन पर लोग खुशी मनाई। निहालगढ़ स्टेशन पर शाम को 8.04 बजे इंदौर पटना एक्सप्रेस पहुंची और ठहराव हुआ तो लोग खुशी के झूम उठे। लोगों ने चालक व गार्ड के साथ स्टेशन कर्मियों को मिठाई खिलाई। स्टेशन पर मौजूद केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन इरानी के निजी सचिव विजय गुप्ता ने ट्रेन का हरी झंडी दिखा रवाना किया। स्टेशन अधीक्षक लखनलाल मीना ने बताया कि उदयपुर सिटी से रवाना होकर पाटिलपुत्र तक जाने वाली पाटिलपुत्र एक्सप्रेस प्रत्येक बृहस्पतिवार को निहालगढ़ में अपने 11:08 बजे पहुंच कर ठहराव के साथ रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें