फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 36 आंगनबाड़ी केंद्रों पर लगेंगे इंडिया मार्का टू हैंडपंप

Tue, 08 Apr 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
हैंडपंप स्थापना के लिए प्रस्तावित भादर ब्लॉक का रामचंद्रपुर आंगनबाड़ी केंद्र।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के 36 आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब बच्चों को शुद्ध पेयजल के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इन केंद्रों पर इंडिया मार्का टू हैंडपंप लगाने का निर्णय लिया है। इसके लिए शासन ने 23.92 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। कार्य की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सौंपी गई है।
विज्ञापन

जिले में 1,940 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, जहां तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा व पोषाहार दिया जाता है। साथ ही गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण और अन्य गतिविधियां भी इन केंद्रों पर होती हैं, जिससे जिले को कुपोषण मुक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। हाल ही में हुए एक सर्वे में 36 केंद्रों पर लंबे समय से पेयजल की समस्या पाई गई, जिससे बच्चों की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। इसे देखते हुए विभाग ने इंडिया मार्का टू हैंडपंप लगाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई है। कार्य दो माह में पूरा किए जाने की उम्मीद है।

इन केंद्रों को मिलेगा लाभ
जिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर इंडिया मार्का टू हैंडपंप लगाए जाएंगे, उनमें अमेठी के कोरारी गिरधरशाह, गौरीगंज के सरायभागमानी, शुकुलबाजार के मोहना पश्चिम, मुसाफिरखाना के केशवपुर, मानामदनपुर, पिंडारा ठाकुर, तिलोई के सैंबसी, नसरतपुर, जामो के बरौलिया, कपासी, नीमी, सूरतगढ़, गोरियाबाद, हेरूआ, पूरे चितई, दुरामऊ शामिल हैं। इसके अलावा संग्रामपुर के साकरमानापट्ही, तारापुर, बदलापुर, करनाईपुर, मधुपुर खदरी, कंसापुर, भैरवपुर, कनू, सरैया बड़गांव, भादर के अग्रेसर, मवइया, त्रिलोकपुर, त्रिसुंडी, दहियावां, रामचंद्रपुर, गोकुला, खाझा, सिगठी व भोजपुर केंद्र भी शामिल हैं।
विज्ञापन


स्वच्छ पेयजल की मिलेगी सुविधा
जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य की दिशा में विभाग निरंतर काम कर रहा है, जिन केंद्रों पर पेयजल की समस्या थी, वहां हैंडपंप लगवाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हमारा लक्ष्य है कि हर बच्चे को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो, ताकि उनका शारीरिक विकास सही ढंग से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें