फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तीन माह बीत गया नहीं हटा अतिक्रमण

Tue, 08 Apr 2025 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। ब्लॉक क्षेत्र के खाझा गांव स्थित नंदघर के पास गांव के एक व्यक्ति की ओर से गोबर की खाद रखकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है, जिससे नन्दघर की बाउंड्रीवाॅल का निर्माण नहीं हो पा रहा है। प्रधान संगीता देवी ने मामले की शिकायत एसडीएम अमेठी से की थी।
विज्ञापन

एसडीएम के आदेश पर राजस्व कर्मियों ने तीन माह पूर्व स्थलीय निरीक्षण किया था। निरीक्षण में राजस्व अभिलेखों में नवीन परती के खाते में दर्ज होने व अवैध रूप से गोबर की खाद रखकर अवैध कब्जा होने की पुष्टि भी हुई थी। हल्का लेखपाल ने स्पॉट मेमो बनाकर अवैध कब्जेदार राम बहादुर को 29 नवंबर, 24 को नोटिस जारी कर कब्जा हटवाए जाने का निर्देश दिया था, लेकिन तीन माह बीत गया अभी तक कब्जा नहीं हटा। प्रधान ने शीघ्र कब्जे को हटवाए जाने की मांग एसडीएम व डीएम की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें