फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अयोध्या से सटी सीमाओं के साथ सोशल मीडिया पर बढ़ाई चौकसी

Tue, 16 Jan 2024 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
मुसाफिरखाना तहसील के अयोध्या बॉर्डर पर व्यवस्था का जायजा लेते एसपी। स्रोत-पीआरओ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमेठी। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। अलग-अलग स्थलों पर चेक प्वाइंट बनाए जा रहे हैं, यहां पर अलग से पुलिस कर्मियों को लगाया जाएगा।
सोमवार को थौरी बार्डर व हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था की जांच एसपी डॉ. इलामारन जी ने किया। उन्होंने बाॅर्डर पर बनाए गए चेक प्वाइंट पर तैनात पुलिस कर्मियों से जानकारी ली। साथ ही वाहनों की चेकिंग करने को कहा है। इसकी निगरानी के लिए सीओ को जिम्मेदारी सौंपी है। एसपी ने बताया कि 20 से 22 जनवरी तक अयोध्या जाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी। सभी थाना प्रभारियों को कहा गया है कि हरेक गांव के प्रधान व संभ्रांत लोगों के माध्यम से लोगों को इस बारे में जानकारी दे दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर चौकसी बढ़ा दी गई है। कहा गया है कि अयोध्या राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह, गणतंत्र दिवस को लेकर लोगों से कहा गया है कि वह आपत्तिजनक पोस्ट न सोशल मीडिया पर न करें, न ही उसे शेयर या फारवर्ड करें। इसकी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें