गौरीगंज बाजार में दुकान पर झालर की खरीदारी करते ग्राहक।
अमेठी सिटी। दिवाली नजदीक आते ही बाजारों में सजावटी रोशनी की रौनक बढ़ गई है। घरों को आकर्षक बनाने के लिए लोग रंग-बिरंगी बिजली की झालरों के साथ छोटे झूमर और झरना लाइट खरीद रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की दुकानों पर सुबह से शाम तक ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है। इस बार कम कीमत में उपलब्ध छोटे झूमर खरीदारों को खासा आकर्षित कर रहे हैं।
गौरीगंज के दुकानदार रतन अग्रहरी ने बताया कि कंपनियों ने दिवाली को ध्यान में रखकर किफायती झूमर तैयार किए हैं। पारंपरिक बल्ब वाली कंडील के डिजाइन को नया रूप देकर छोटे झूमर बनाए गए हैं। सामान्य तौर पर बड़े झूमर घरों के इंटीरियर के अनुसार लगाए जाते हैं और इनकी कीमत 20 से 25 हजार रुपये तक होती है। इसके मुकाबले त्योहार के लिए आए छोटे झूमर कम कीमत में उपलब्ध हैं।
इन्हें दिवाली के बाद भी घर की सजावट में इस्तेमाल किया जा सकता है। दुकानदार आर्यन अग्रहरि के अनुसार इस बार झरना झालर की मांग अधिक है। स्टार लाइट, फेयरी लाइट और राइस लाइट भी खरीदारों को पसंद आ रही हैं। स्मार्ट सेंसर लाइट और टेंपल लाइट से लोग घर के अलग-अलग हिस्सों को सजाने की तैयारी कर रहे हैं। बाजार में डोर लक्ष्मी-गणेश लटकन, डबल लक्ष्मी-गणेश लटकन, मल्टी एसएमडी लाइट शिवलिंग और रोशनी वाली गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां भी उपलब्ध हैं। पानी का दीया और रंगीन एलईडी लाइट भी सजावट के विकल्प बने हुए हैं।
एलईडी झालर, रोप लाइट और दीपक स्टैंड की कीमतें
32 एलईडी वॉव व कलर 40 से 112
गोमती पिक्सल - 185
80 मीटर बजिका - 290
60 मीटर रॉकेट - 230
20 मीटर पिनडे - 275
वाटरफॉल 120 - 240
वाटरफॉल 180 - 290
लीफ एक्सन - 180
45 मीटर व्हाइट रोप - 850
45 मीटर कलर रोप - 950
600 मीटर रोप - 7,800
दीपक स्टैंड व मयूर - 45 से 350