फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तकनीकी खेती से बढ़ाएं आय के स्रोत

Fri, 26 Jan 2024 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बृहस्पतिवार को रणंजय इंटर कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय एग्रोक्लाइमेटिक जोन स्तरीय किसान मेला समापन हुआ। मेले में किसानों को मोटे अनाज व उन्नत खेती की विधियों के साथ विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों के लिए पुराना गेहूं, चना, मटर की परंपरागत खेती घाटे का सौदा हो रही है। किसानों को चाहिए कि वह नई तकनीक की व्यावसायिक खेती अपनाएं, ताकि आमदनी बढ़ सके।
विज्ञापन

मेले में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को खेती-किसानी की जानकारी दी तो कृषि व उद्यान विभाग के अफसरों ने संचालित योजनाओं की जानकारी दी। खेती-किसानी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। मेले में कृषि व उद्यान के साथ अन्य विभागों की ओर से कृषि व निवेशों समेत अन्य स्टॉल लगा किसानों को जागरूक किया।
इस मौके पर संयुक्त निदेशक डॉ लाल बहादुर यादव, कृषि अधिकारी रविकांत सिंह, कृषि रक्षा अधिकारी हरिओम मिश्र, उद्यान अधिकारी संजय यादव समेत बड़ी संख्या में किसान व अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें