फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवान से अभद्रता करते हुए सस्पेंड कराने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
जायस (अमेठी)। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पूरे कालिका मजरे सराय महेशा में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट ने सियासत का रूप ले लिया। रविवार सुबह हुई इस घटना में पीड़ित की तहरीर पर मामले में पुलिस द्वारा केस भी दर्ज किया गया है। बावजूद इसके बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ थाने पहुंचे भाजपा विधायक ने दीवान से धारा बढ़ाने व तर्क देने की कोशिश करने पर अभद्रता करते हुए सस्पेंड कराने की धमकी दी।
विज्ञापन

रविवार सुबह गांव में बाधित विद्युत आपूर्ति दुरुस्त कराने के लिए समुदाय विशेष के कुछ युवक लोगों से चंदा एकत्र करने निकले थे। इसी बीच यह लोग गुरु प्रसाद के घर पहुंचे। गुरु प्रसाद के पुत्र प्रदीप के अनुसार इन लोगों ने उसके घर पर एक पार्टी का झंडा लगा देखा तो भड़क गए। नाराज फैजान, रेहान व अयान ने उससे मकान पर लगा झंडा उतारने व उस दल को वोट देने को कहा, जिससे स्वयं जुड़े हैं।
उसने ऐसा करने से मना किया तो उपरोक्त लोगों ने लोहे की राड व लात-घूसों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। मारपीट के दौरान सिर पर लोहे की रॉड लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित की तहरीर पर तत्काल केस भी दर्ज कर लिया। बावजूद इसके दो समुदायों से जुड़े मामले की जानकारी होते ही तिलोई के मौजूदा विधायक व भाजपा प्रत्याशी मयंकेश्वर शरण सिंह दल बल के साथ जायस थाने पहुंच गए।
विज्ञापन

समर्थकों के साथ थाने पहुंचे विधायक ने दीवान गौरव कुमार से दर्ज केस में धारा बढ़वाने को कहा। गौरव ने तहरीर दिखाते हुए कहा कि इसमें की गई शिकायत के आधार पर ही केस दर्ज हुआ है। इतना सुनते ही विधायक नाराज हो गए। विधायक ने दीवान के साथ जमकर अभद्रता करते हुए उसे सस्पेंड कराने की धमकी दी। बाद में विधायक के दबाव में पुलिस ने दर्ज केस में कई गंभीर धाराएं बढ़ा दीं। बताया जाता है जिस समय विधायक थाने पहुंचे थे, उस समय एसओ उमेश मिश्र वीआईपी ड्यूटी के सिलसिले में बाहर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें