फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हर हाल में दस मिनट में मौके पर पहुंचे पीआरवी

Wed, 08 Nov 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। किसी भी कॉल की सूचना के बाद हर हाल में दस मीटर के भीतर पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) मौके पर पहुंचे। इसकी निगरानी डायल 112 की टीम करें। हर 15 दिन पर इसकी समीक्षा की जाएगी। रिस्पांस टाइम में फिसड्डी पीआरवी टीम की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन

कार्यालय सभागार में पुलिस कर्मियों के साथ बैठक करते हुए एसपी डॉ. इलामारन जी ने पीआरवी की ड्यूटी, पेट्रोल चार्ट और पीआरवी कर्मियों का अवकाश ऑनलाइन समेत अन्य जानकारियों के बारे में जानकारी दी। कहा कि इवेंट को कम से कम समय में सफल रिस्पांस करने के लिए कर्मी प्रयास करें। इसे हर हाल में दस मिनट के भीतर करना है।
मौके पर पहुंचकर पीड़ित की बात सुनकर उसे संतुष्ट करना है। माॅनीटरिंग मुख्यालय से की जा रही है। इस मौके पर कर्मियों से उनकी परेशानी व शिकायतों की सुनवाई करते हुए निस्तारण का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें