फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मामूली विवाद में हिस्ट्रीशीटर ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक हिस्ट्रीशीटर दबंगई पर उतर आया। हिस्ट्रीशीटर ने न सिर्फ कुछ युवकों की पिटाई की बल्कि उन्हें जान से मार डालने के लिए अवैध असलहे से तीन ाउंड गोली भी चलाई। गोली चलने से अंतू स्टैंड पर मौजूद लोग इधर उधर भागने निकले। घटना में हिस्ट्रीशीटर का एक साथी घायल हुआ है। पुलिस हिस्ट्रीशीटर व उसके साथियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

अमेठी कोतवाली क्षेत्र के गांव मंधरपटी निवासी विकास मिश्र संग्रामपुर थाने के गांव मिसरौली निवासी अपने दोस्त प्रिंसू के साथ मंगलवार को स्कूटी से बाजार की ओर से आ रहे थे। रामलीला मैदान के समीप स्थित अंतू बस स्टैंड के समीप पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही एसयूबी ने उनकी स्कूटी को साइड मार दी। विकास ने विरोध किया तो वाहन पर सवार कस्बा निवासी हिस्ट्रीशीटर सूरज सोनी अपने दोस्त शुभम ऊर्फ शाकाल व तीन अन्य के साथ गाड़ी से बाहर आ गया।
विकास के अनुसार वाहन से उतरते ही बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया। विकास ने उसमें से एक को दबोच लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस बीच सूरज सोनी ने एक-एक कर तीन राउंड फायरिंग की। हालांकि गोली किसी को नहीं लगी। फायरिंग होता देख स्टैंड पर मौजूद लोग इधर उधर भागने लगे। गोली की आवास सुनकर लोग उस ओर दौड़े तो सूरज अपनी एसयूबी पर सवार होकर प्रतापगढ़ की ओर भाग निकला।
विज्ञापन

पेट्रोलिंग पर निकली कोतवाली पुलिस की जीप ने संग्रामपुर मोड़ तक उनका पीछा किया लेकिन सफलता नहीं मिली। उधर सूचना मिलते ही सीओ लल्लन सिंह व एसएचओ अरुण कुमार द्विवेदी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस पहुंची तो वहां हिस्ट्रीशीटर का साथी मनीष (पता अज्ञात) घायल अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज चल रहा है। पुलिस को मौके से 0.32 बोर का एक कारतूस ही मिला है। मनीष ने एसएचओ को बताया कि भागने के दौरन गिरने पर उसके सिर में ईंट लग गई जिससे वह घायल हो गया।
घटना के काफी देर बाद थाने पहुंचे विकास ने सूरज सोनी, शुभम ऊर्फ शाकाल व तीन अज्ञात के खिलाफ गोली बारी करने व मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने विकास की तहरीर पर हत्या का प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
हिस्ट्रीशीटर पर आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे
एसएचओ ने बताया कि सूरज पर आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कहा कि उसका नाम थाने के हिस्ट्रीशीटर की सूची में शामिल है। मौके पर से 0.32 बोर का एक खाली कारतूस बरामद हुआ है। हत्या का प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
अंतू स्टैंड पर रहती काफी भीड़-भाड़
अंतू के सामने ही आरआरपीजी कॉलेज व ददन सदन का गेट है। डिग्री कॉलेज होने के चलते क्लॉस समाप्त पर दिन भर उस गेट से छात्र-छात्राओं का आना जाना लगा रहता है। जिस समय गोलीबारी हुई उस मसय भी वहां भीड़ ज्यादा थी। गनीमत रही कि कार्नर पर स्थित चाय नाश्ते की एक दुकान बंद थी। उस दुकान पर हर समय 30 से 50 लोग मौजूद रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें