फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: परीक्षार्थियों के साथ परीक्षा पर चर्चा करेंगेे प्रधानमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। परीक्षार्थियों के मन से परीक्षा का भय का दूर करने के लिए 27 जनवरी को प्रधानमंत्री विद्यार्थियों के साथ चर्चा करेंगे। दिल्ली के तालकटोरा में आयोजित कार्यक्रम का प्रसारण सभी कॉलेजों में ऑनलाइन होगा। कवायद सफल हो इसके लिए प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर प्रतिभाग कराने के साथ तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

आगामी दिनों में यूपी बोर्ड, सीबीएसई व आईसीएसई परीक्षा प्रारंभ होने वाली है। इन दिनों हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में पंजीकृत विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा तैयारी करने में जुटे हैं। बोर्ड परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों के मन में भय होता है। परीक्षार्थियों के मन से भय दूर करने के साथ तैयारी का मंत्र देने के लिए आगामी 27 जनवरी को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित होगा।
कार्यक्रम सफल हो इसके लिए शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. महेंद्र देव ने पत्र जारी किया है। पत्र में दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवाद कार्यक्त्रस्म का सजीव प्रसारण होने की बात कही है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री विद्यार्थियों को परीक्षा तैयारी व परीक्षा के दौरान एकाग्र होकर प्रश्नों को हल करने की विधि समझाते हुए अपने अनुभव साझा करेंगे। कार्यक्रम में कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों को शामिल कराना होगा।
विज्ञापन

सभी कॉलेजों में कार्यक्त्रस्म का सजीव प्रसारण हो इसके लिए टेलीविजन के साथ निर्बाध इंटरनेट व विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित रखने को कहा है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्रतिभाग कराते हुए फोटोग्राफ्स देने कहा गया है। कार्यक्रम आयोजन में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें