फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बच्चों के झगड़े में बड़ों में चलीं लाठियां, छह घायल

Fri, 15 Mar 2024 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जायस (अमेठी)। कंचाना मोहल्ले में बुधवार को बच्चों में हुए विवाद के मामले ने तूल पकड़ लिया। विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष के चार और दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को गौरीगंज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि एक पक्ष से तहरीर मिली थी। केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

जायस थाना क्षेत्र के कंचाना मोहल्ले में बुधवार को बच्चे क्रिकेट मैच खेल रहे थे। जहां दो बच्चों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। वहां विवाद शांत हो गया, लेकिन बृहस्पतिवार की सुबह फिर से उसी बात को लेकर दोनों बच्चों के परिवार वालाें में विवाद हो गया। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस मारपीट में एक पक्ष से राम प्रकाश (50), बाबूलाल (74), शंकरलाल (48), दीपक (32) और दूसरे पक्ष से अमर सिंह (34) व समर बहादुर (68) घायल हुए। घटना की खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

घायलों को सीएचसी फुरसतगंज पहुंचाया गया। एसएचओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि एक पक्ष के बाबूलाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें