फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अवैध रूप से संचालित अस्पताल सील

Wed, 21 Jan 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शिकायत पर मंगलवार देर शाम एसडीएम सदर एवं नोडल अधिकारी नैदानिक स्थापना अधिनियम 2010 की संयुक्त टीम ने हॉस्पिटल चौराहा स्थित एग्जाम हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल अवैध रूप से संचालित पाया गया।
विज्ञापन

इसके बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया। इस कार्रवाई से अन्य अवैध संचालकों में खलबली मच गई है।


निरीक्षण के समय अस्पताल में एक महिला मरीज भर्ती मिली, जिसका 17 जनवरी को ऑपरेशन किया गया था। मरीज की स्थिति को देखते हुए टीम ने उसे तत्काल महिला चिकित्सालय में शिफ्ट कराया, ताकि उसे समुचित और सुरक्षित उपचार मिल सके। इसके बाद अस्पताल को सील कर दिया गया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए एक कमेटी का गठन कर दिया है। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एमएमएम त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने भर्ती महिला रोगी से संबंधित समस्त दस्तावेजों का अवलोकन किया।
विज्ञापन

जांच में यह तथ्य सामने आया कि यही महिला मरीज 17 जनवरी को प्रातः 5:30 बजे जिला चिकित्सालय में भर्ती की गई थी, लेकिन अपराह्न लगभग 3:00 बजे वह स्वयं जिला चिकित्सालय से कहीं चली गई थी।


सीएमएस ने बताया कि मरीज के जिला चिकित्सालय से चले जाने और बाद में निजी अस्पताल में ऑपरेशन किए जाने का मामला गंभीर है। इस पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए गठित कमेटी सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।



जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना पंजीकरण और नियमों के विरुद्ध संचालित अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मरीजों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें