फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, एक घायल

Tue, 11 Jun 2024 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
घायल युवक ट्रामा सेंटर रेफर
विज्ञापन

गौरीगंज थानाक्षेत्र से गुजरने वाले अमेठी मार्ग स्थित असैदापुर के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
अमेठी सिटी। गौरीगंज थाना क्षेत्र के असैदापुर के पास सोमवार देर शाम सड़क पार कर रहे युवक से बाइक सवार टकरा गया। इस हादसे में दोनों युवक जख्मी हो गए। उनको जिला अस्पताल लाया गया। जहां बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि पैदल गुजरने वाले युवक को गंभीर हालत में लखनऊ ट्राॅमा सेंटर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गौरीगंज थाने के अन्नीबैजल गांव रोहित सिंह (25) सोमवार देर शाम बाइक से घर जा रहा था। गौरीगंज-अमेठी मार्ग पर असैदापुर के पास पैदल सड़क पार कर रहे टिंकू (30) से बाइक सवार रोहित टकरा गया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने बाइक सवार रोहित को मृत घोषित करते हुए टिंकू को ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। रोहित के मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनाें का रो-रोकर बुरा हाल है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि दुर्घटना के समय रोहित ने हेलमेट लगाया था। टिंकू को लेकर परिजन ट्राॅमा सेंटर रवाना हो गए। सूचना के बाद पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि अभी मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें