जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हारीमऊ गांव के पास हुई दुर्घटना
बिना केस दर्ज कराए परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेन्सी
जगदीशपुर (अमेठी)। स्थानीय थाने के हारीमऊ गांव के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां से हालात नाजुक देख उसे रेफर किया गया। लेकिन परिजन जब तक बुजर्ग को लेकर जाते तब तक उसकी मौत हो गई। मौत के बाद बिना पुलिस को सूचना दिए परिजनों ने शव को घर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
जगदीशपुर थाना क्षेत्र के लुढीयांवा निवासी अब्दुल कलाम (52) सोमवार सुबह हारीमऊ से बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में जगदीशपुर-गौरीगंज मार्ग पर हारीमऊ बैंक ऑफ बड़ौदा के पास सामने आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत भाग निकलाए। घायल बुजुर्ग को सीएचसी जगदीशपुर पहुंचाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग की हालात नाजुक देख डॉक्टरों ने ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया।
सूचना पर पहुंचे परिजन बुजर्ग को लेकर ट्राॅमा सेंटर रवाना हो रहे थे। इसी बीच उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने मामले की सूचना देने के बाद शव को लेकर घर चले गए। घर पर परिजनाें ने बुजुर्ग का अंतिम संस्कार कर दिया। बेहाल है। एसएचओ राकेश सिंह ने बताया कि मामले से जुड़ी अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
बुजुर्ग अब्दुल कलाम की मौत पर पत्नी शबनम का यह सोच सोच कर रो-रो कर बुरा हाल है कि न जाने कौन सी मनहूस घड़ी में वे घर से निकले थे। समय टल जाता तो शायद ये दिन न देखने को न मिलता। बेटे आमिर और कामिल के सिर से पिता का साया उठ गया है, फूफा की मौत पर दुलारी गुलिस्ता खान भी बिलखती दिखी।