फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हमारी सुनी जाती तो आज हमारी बिटिया जिंदा होती...

Fri, 27 Oct 2023 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार शुकुल। थाने से महज 140 मीटर की दूरी पर हुई वारदात को लेकर हर कोई हतप्रभ है। इसी बीच किशोरी के पिता ने बृहस्पतिवार की शाम फोन पर हुई वार्ता में आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को शोहदे परेशान करते थे। इसकी शिकायत उसने पुलिस से की थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके कारण यह घटना घटी है। उसने खुद की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े किए।
विज्ञापन


बुधवार की शाम करीब छह बजे का वक्त था। कुछ दूरी पर मेला लगा था। इसी दौरान हुई घटना ने लोगों को चौंका दिया। किसी की समझ में नहीं आ रहा था कि क्या हुआ, कैसे हुआ। हालांकि पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
मृतका के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी को एक साल से परेशान किया जाता था। कई बार उसने इसकी मौखिक शिकायत भी की, लेकिन पुलिस समझा बुझाकर मामले को निपटा देती थी। बताया कि उसकी बेटी 11 वीं की छात्रा थी। वह एक किमी. दूर साइकिल से जाती थी। रास्ते में शोहदे परेशान करते थे।
विज्ञापन


आरोप लगाया है कि कुछ लोग पैसे के लेनदेन को लेकर उसे परेशान करते थे। उसे व उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते थे। इन सभी ने मिलकर एक साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित की माने तो उसने पुलिस से कई बार शिकायत की थी कि कुछ लड़के उसके घर के पास से निकलते समय अश्लील हरकत करते हैं किंतु न जाने क्यों पुलिस को विश्वास नहीं हुआ।
उसने पुलिस पर शिकायत पर कभी गंभीरता से कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। कहा कि अगर उसकी बात सुनी जाती तो उसकी बेटी की जान न जाती।

पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि कुछ युवकों को छह महीने पहले पुलिस थाने लाई थी किंतु बिना किसी परिणाम तक पहुंचे उन लोगों को छोड़ दिया था। हालांकि एसपी डॉ. इलामारन जी का कहना है कि पहले कभी उसने इस तरह की कोई शिकायत नहीं की।



मौके पर साक्ष्य जुटाए

फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित के घर से सबूत एकत्र किए। जिस रास्ते से आरोपियों के भागने की बात मृतका के पिता ने कही है, उस स्थान पर पुलिस ने घर के पीछे सीढ़ी लगाकर छत से फिंगर प्रिंट व अन्य सबूत जुटाने की कोशिश की। इसके अतिरिक्त पुलिस परिजनों से मिली अन्य जानकारी की भी पड़ताल कर रही है। डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया, इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें