फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तीसरा अशरा आज से, तेज हुई ईद की तैयारी

Wed, 12 Apr 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा फत्तेपुर (अमेठी)। मुसलमानों के पवित्र माह रमजान के दो अशरे पूरे हो गए हैं। बृहस्पतिवार (आज) से रमजान का तीसरा अशरा शुरू हो गया है। तीसरे अशरे के बाद ईद का त्योहार मनाया जाएगा।
विज्ञापन


बाजारों में ईद को लेकर रौनक बढ़ गई है। सेंवई और कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। रोजा रहने के साथ ही ईद को लेकर लोग खरीददारी में जुट गए हैं। रमजान के तीसरे अशरे के साथ ही रोजेदारों की संख्या भी बढ़ेगी।

कहा जाता है कि इस अशरे में अल्लाह प्रार्थना करने वालों के लिए जन्नत के द्वार खोल देता है। दिन में तेज धूप और गर्मी के बावजूद तमाम रोजेदार काम में व्यस्त रहने के बाद भी लगातार पहले रमजान से रोजा रख रहे हैं।
विज्ञापन

मौलाना मो. जावेद नकवी बताते हैं कि तीसरे अशरे में रोजा रखकर जहन्नम की आग से बचने के लिए अल्लाह की इबादत की जाती है। मो. अतीक सिद्दीकी बताते हैं कि दिन भर काम में व्यस्त रहने के बाद भी लगातार रोजा रख रहा हूं। रमजान के तीसरे अशरे में रोजा रखकर दुआ करने से अल्लाह जन्नत के द्वार खोल देता है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें