फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कोरोना संक्रमित वृद्धा की मौत

Wed, 12 Apr 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता कर्मचारी।
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। कोरोना संक्रमित मिली बुजुर्ग महिला की मंगलवार की रात रायबरेली के जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अब तक कुल 14 मरीज संक्रमित मिल चुके हैं। जिले में कोरोना संक्रमित की पहली मौत है। बुधवार को जांच में स्थानीय तहसील के गांव पूरे बृजलाल पंडित का पुरवा मजरे बासूपुर निवासी शांति देवी (60) सांस की बीमारी से पीड़ित थीं। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें मंगलवार की रात 11 बजे जिला अस्पताल रायबरेली ले गए। यहां चिकित्सकों ने उनकी एंटीजन जांच कराई तो वह कोरोना संक्रमित मिलीं। चिकित्सकों ने उन्हें एल-2 हॉस्पिटल में भर्ती कर इलाज शुरू किया। मंगलवार की रात में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर रायबरेली के स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस से शव गांव लाया गया। शव घर पहुंचते ही परिवारीजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। इधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर कोरोना प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
बुधवार को जिला अस्पताल स्थित आरटीपीसीआर लैब में 93 सैंपलों की जांच की गई। जांच रिपोर्ट में दो मरीजों की रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। संक्रमित मिले मरीजों में एक जगदीशपुर के मंगौली की 22 वर्षीय गर्भवती महिला है, तो दूसरा जगदीशपुर के ही सिंदुरवा गांव की 17 वर्षीय किशोरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें