फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मां सिद्धिदात्री से मांगी परिवार की खुशहाली

Sat, 28 Mar 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
नवरात्र समापन पर अमेठी में पूजन के लिए पहुंची देवी स्वरूपा कन्याएं।-संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। नवरात्र के अंतिम दिन मंदिरों और घरों में मां दुर्गा के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने सिद्धिदात्री की पूजा कर परिवार की खुशहाली के साथ ही संपन्नता का आशीर्वाद मांगा। घर व मंदिरों में पूजन कर कन्याभोज कराया गया। दक्षिणा और उपहार देकर नवरात्र व्रत का पारण श्रद्धालुओं ने किया।
विज्ञापन




देवी मंदिरों में शुक्रवार भोर से ही जयकारे गूंजने लगे। मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए कतार में खड़े हो गए। गौरीगंज के राघीपुर स्थित दुर्गन भवानी धाम, संग्रामपुर के सिद्धपीठ मां कालिकन धाम, शाहगढ़ के शमशेरियन भवानी मंदिर, मुसाफिरखाना के हिंगलाज मंदिर और अमेठी के देवीपाटन धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। दर्शन के साथ ही मंदिर परिसर में हवन-पूजन करने वालों का सुबह से ही तांता लगा रहा।


पंडित व पुरोहितों की देखरेख में श्रद्धालुओं ने यज्ञ कुंड में आहुतियां डालकर मां का आशीर्वाद मांगा। मंदिर परिसर में ही लोगों ने कन्याभोज का आयोजन किया। इसके अलावा घरों में भी नौ दिन तक व्रत रखने वालों ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें तरह-तरह के पकवान खिलाए। महिलाओं ने कन्याओं का विधिवत पूजन किया। इनके पैर पखारने के साथ ही महावर लगाया। कन्याओं का शृंगार कर देवी स्वरूप में विधिवत पूजन किया। भोज के बाद दक्षिणा व उपहार देकर उनकी विदाई की। कालिकन धाम के पीठाधीश्वर श्रीमहाराज ने बताया कि मां सिद्धिदात्री संपन्नता की देवी हैं। सच्चे मन से आराधना करने वालों पर मां की अपार कृपा बरसती है।
विज्ञापन



पूजन कर 251 कन्याओं को कराया भोज
संग्रामपुर। चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन शुक्रवार को आदि शक्तिपीठ मां कालिकन धाम में कलकत्ता श्री कालिका देवी सेवा समिति की ओर से 251 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन के बाद दक्षिणा दिया गया। इस अवसर पर शिवसागर दूबे, मंगल पांडेय, सुभाष मिश्रा, दीपू शुक्ला, सभाजीत शुक्ला और अनुपम शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें