फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पांच बार कर चुका हूं शिकायत, मगर सुनवाई नहीं

Sun, 06 Apr 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को जिले की चारों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। तिलोई में डीएम निशा अनंत और एसपी अपर्णा रजत कौशिक, गौरीगंज में सीडीओ सूरज पटेल, मुसाफिरखाना में एडीएम न्यायिक दिनेश मिश्र और अमेठी में एडीएम अर्पित कुमार ने शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन



गौरीगंज तहसील सभागार में 12:02 बजे गोरियाबाद गांव निवासी अरविंद कुमार शिकायती पत्र लेकर पेश हुए। कहा कि साहब... घरेलू बिजली कनेक्शन का ऊर्जा निगम ने लोड बढ़ा दिया। तब से अधिक बिल आ रहा है। आठ माह से परेशान हूं। पांच बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई हो रही है। कहा कि उपकेंद्र जाने पर एक्सईएन कार्यालय भेजा जाता है और एक्सईन कार्यालय जाने पर उपकेंद्र। सीडीओ ने एक्सईन ऊर्जा निगम को मामले की जांच करवा कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।


इसी बीच असैदापुर की रहने वाली अनामिका देवी पहुंचीं। कहा कि मेरा चयन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर हुआ है। चयन सूची में नाम भी है, लेकिन नियुक्ति पत्र नहीं मिल रहा है। सीडीओ ने इस मामले में भी कार्रवाई का निर्देश सीडीपीओ को दिया। गौरीगंज के ही मुधुकहर पूरबगांव के रहने वाले रामकिशोर ने गांव के ही अलग-अलग लोगों के घर मजदूरी करने के बाद पैसा नहीं देने का आरोप लगाया। कहा कि साहब गरीब हूं, 54 हजार रुपये मजदूरी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


अमेठी के खैरौना गांव के रहने वाले अभिषेक सिंह ने मोहल्ले में अवैध कब्जा होने से जलनिकासी की परेशानी होने की बात कहते हुए निजात दिलाने की मांग की। सभी मामलों की सुनवाई कर जिम्मेदारों को निस्तारित करने को कहा गया।




नाम जुड़वाने के लिए दो साल से परेशान हूं
अमेठी तहसील में एडीएम अर्पित गुप्ता के सामने पेश हुए अमयेमाफी निवासी राम सजीवन ने बताया कि दो साल पहले कार्ड से मुखिया का नाम काट दिया गया, तब से लगातार नाम जोड़वाने के लिए शिकायत कर रहे हैं, मगर अभी तक नाम नहीं जुड़ा। दो बार समाधान दिवस पर भी आए। अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो पाई।





पैमाइश के बाद भी नहीं मिल रहा कब्जा
मुसाफिरखाना (अमेठी)। दुवारिया निवासी सोमनाथ सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम न्यायिक दिनेश मिश्र के सामने पेश होकर कहा कि साहब... गांव चकबंदी प्रक्रिया में है। मेरी जमीन की कानूनगो ने पैमाइश कर दी थी। जिसके बावजूद मुझे कब्जा नहीं मिल रहा है। पीड़ित के मुताबिक वह तीन बार से संपूर्ण समाधान दिवस का चक्कर काट रहा है। पीड़ित के बताया कि साहब ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें