फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: शक में डंडे से पीटकर की थी पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

Wed, 18 Mar 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। गौरीगंज क्षेत्र के डिंगुरे का पुरवा, सराय हृदयशाह गांव में मायके आई विवाहिता रेखा (26) की हत्या उसके पति मंशाराम ने अवैध संबंध के शक में की थी। पुलिस ने कॉल डिटेल, लोकेशन और पूछताछ के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन




भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र के दिछौली गांव निवासी रेखा होली पर मायके आई थी। रविवार रात वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। सोमवार सुबह घर से कुछ दूरी पर गेहूं के खेत में उसका लहूलुहान शव मिला था। पिता सोमई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मौके से मोबाइल फोन भी गायब था।



स्वाट, सर्विलांस और स्थानीय पुलिस टीमों ने जांच शुरू की। क्षेत्राधिकारी अखिलेश वर्मा के अनुसार कॉल डिटेल में मृतका की अंतिम बातचीत पति से होने की पुष्टि हुई। लोकेशन जांच में भी घटना की रात आरोपी की मौजूदगी घटनास्थल के आसपास पाई गई। इसके बाद हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया।
विज्ञापन




पूछताछ में सामने आया कि आरोपी को पत्नी के चरित्र पर संदेह था। घटना की रात उसने फोन कर बहाने से खेत में बुलाया और डंडे से कई वार कर हत्या कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की संलिप्तता स्पष्ट हुई है। हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया गया है।




मोबाइल बरामदगी पर सवाल
पुलिस ने घटना के खुलासे का दावा किया है, लेकिन मृतका का मोबाइल अब तक बरामद नहीं हो सका है। चर्चा है कि मोबाइल मिलने पर कई अहम तथ्य सामने आ सकते हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने मोबाइल को भट्ठे में जलाकर नष्ट कर दिया।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस दावे में अंतर
शुरुआत में पुलिस ने धारदार हथियार से हत्या की आशंका जताई थी। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में सिर पर तीन और गले पर दो वार धारदार हथियार से होने की बात सामने आई है, जबकि पुलिस डंडे से वार की बात कह रही है। सिर की हड्डी में फ्रैक्चर और अधिक रक्तस्राव से मौत की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम डॉ. संदीप कुमार और डॉ. प्रणव गौतम की निगरानी में वीडियोग्राफी के साथ किया गया।



बदलता रहा बयान, नहीं दिखा पछतावा
घटना के बाद आरोपी सामान्य व्यवहार करता रहा और शुरुआत में किसी विवाद से इनकार करता रहा। साक्ष्य सामने आने पर भी वह बयान बदलता रहा। पूछताछ के दौरान उसके चेहरे पर पछतावे के भाव नहीं दिखे।


मां की मौत, पिता जेल में, बिलखते रहे बच्चे

रेखा की मौत के बाद उसके बेटे रीशू और अंश मां को पुकारते हुए बिलखते रहे। मां की मौत और पिता के जेल जाने से बच्चों का भविष्य अधर में है। मां जयकला, भाई शारदा प्रसाद, विनोद और संतोष का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी उठाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें