फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हल्की बारिश के बाद बढ़ी उमस

Mon, 17 Aug 2026 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
फुरसतगंज में बारिश के बीच आवागमन करते वाहन। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। हल्की बारिश के बाद बढ़ी उमस ने रविवार को लोगों की परेशानी बढ़ा दी। गौरीगंज, फुरसतगंज समेत कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई, मगर इसके बाद चिपचिपी गर्मी बढ़ गई। उमस के चलते बाजारों में दोपहर के समय ग्राहकों की आवाजाही कम रही और राहगीरों को परेशानी हुई। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री रहा।
विज्ञापन



गौरीगंज के किसान कमलाकांत मिश्र ने बताया कि बादल देखकर अच्छी बारिश की उम्मीद जगी थी, मगर पर्याप्त पानी नहीं बरसा। धान और खरीफ फसलों के लिए खेतों को अभी और बारिश की जरूरत है। बारिश नहीं होने पर सिंचाई का खर्च बढ़ेगा। राहगीर रफीक अहमद ने बताया कि फुहार के दौरान कुछ देर गर्मी से राहत मिली, मगर बारिश रुकते ही उमस बढ़ गई।

व्यापारी अशोक कुमार अग्रहरि ने बताया कि उमस का असर बाजार पर पड़ा। दोपहर में ग्राहक कम निकले और दुकानदारों को भी गर्मी में काम करना पड़ा। शाम को मौसम कुछ सामान्य होने पर बाजार में आवाजाही बढ़ी। फुरसतगंज में दोपहर साढ़े 12 से एक बजे तक बारिश हुई। इसके बाद रुक-रुककर फुहारें पड़ती रहीं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अधिक तापमान और वातावरण में नमी के कारण बारिश के बाद उमस बढ़ी। अगले 24 घंटे में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें