फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: धूप-बादलों की लुकाछिपी से बढ़ी उमस

Fri, 24 Jul 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
फुरसतगंज कस्बे में बृहस्पतिवार शाम हुई बारिश। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। आसमान में बादलों की आवाजाही और बीच-बीच में निकल रही धूप ने बृहस्पतिवार को उमस और गर्मी का असर बढ़ा दिया। दोपहर में करीब 10 मिनट तक हुई हल्की बारिश से लोगों को क्षणिक राहत मिली, लेकिन मौसम साफ होते ही चिपचिपी गर्मी फिर बढ़ गई।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार भोर में बूंदाबांदी के बाद मौसम साफ हो गया। दोपहर तक धूप और बादलों की लुकाछिपी का दौर चलता रहा। कुछ देर फुहार पड़ने के बाद मौसम खुलते ही उमस पहले से अधिक महसूस होने लगी। जगदीशपुर क्षेत्र के किसान रामकिशोर यादव ने बताया कि तेज उमस के कारण धान फसल की निराई-गुड़ाई और अन्य कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। मजदूर भी लंबे समय तक खेतों में काम नहीं कर पा रहे हैं।


गौरीगंज के व्यापारी संजय गुप्ता ने बताया कि दोपहर में उमस बढ़ने से बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही कम रही, जिससे कारोबार प्रभावित हुआ। गृहिणी सीमा तिवारी ने बताया कि पंखा और कूलर चलने के बावजूद घरों में राहत नहीं मिल रही है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि दक्षिण-पूर्वी हवा 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। इसके कारण बादल अधिक देर तक नहीं ठहर पा रहे हैं। अगले 24 घंटे में जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिससे उमस से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें