फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सर्वर ठप, खाली हाथ लौटे किसान

Fri, 24 Jul 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज इफको केंद्र पर लगी किसानों की कतार। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। खरीफ सीजन में डीएपी और यूरिया के लिए किसानों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को जिले की 76 साधन सहकारी समितियों, चार इफको केंद्रों और 31 इफको फ्रेंचाइजी पर ई-पॉस मशीनों का सर्वर बार-बार ठप पड़ने और धीमा चलने से खाद का वितरण लगभग ठप रहा।
विज्ञापन



सुबह से कतार में खड़े अधिकांश किसानों को शाम तक खाद नहीं मिल सकी और उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। कई केंद्रों पर दिनभर में केवल पांच से 10 किसानों को ही खाद मिल सकी, जबकि कतार में 100 से अधिक किसान इंतजार करते रहे। ताला साधन सहकारी समिति पर किसान सुबह सात बजे से पहले ही पहुंच गए थे, लेकिन सचिव का बायोमीट्रिक सत्यापन नहीं होने से वितरण शुरू नहीं हो सका।


किसान ज्ञान प्रकाश, आलोक शुक्ल और बब्बू ने बताया कि कई दिनों से सुबह से शाम तक लाइन में लगने के बावजूद खाद नहीं मिल रही है। गौरीगंज इफको केंद्र पर भी सर्वर की समस्या से वितरण बार-बार बाधित हुआ और सुबह कुछ देर सर्वर चलने पर केवल आठ किसानों को खाद मिल सकी। माधोपुर साधन सहकारी समिति पर भी दिनभर किसान आते-जाते रहे, लेकिन वितरण नहीं हो सका।
विज्ञापन




किसानों की सुविधा के लिए बदला समय
सहायक सहकारिता आयुक्त अरविंद कुमार यादव ने बताया कि सुबह सर्वर अपेक्षाकृत बेहतर चलने के कारण समितियों और इफको केंद्रों के खुलने का समय सुबह 7:30 बजे तथा बंद होने का समय शाम छह बजे कर दिया गया है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह निरंजन ने बताया कि ई-पॉस सर्वर की तकनीकी समस्या उच्च स्तर की है, जिसे दूर कराने के लिए संबंधित एजेंसी से लगातार संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें