फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चौधीपुर नाले के पास मिला मानव कंकाल

Thu, 22 Jun 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। स्थानीय थाने से गुजरने वाले चौधीपुर नाला के पास बुधवार की सुबह मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराने के साथ पहचान व वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। कंकाल के पास साड़ी और पर्स मिला है। पुलिस ने कंकाल महिला के होने का आशंका जताई है। जगदीशपुर थानाक्षेत्र से गुजरने वाले चौधीपुर से आनंद नगर लिंक मार्ग स्थित नाला के पास बुधवार को मानव कंकाल पड़ा मिला। प्रत्यक्ष दर्शियों की मानें तो शव 15-20 दिन पुराना है। कंकाल महिला का होने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर साड़ी व पर्स पुलिस ने कब्जे में लिए हैं। इंचार्ज थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि आस-पास के साथ अन्य जिलों से संपर्क कर गुमशुदा महिलाओं की जानकारी एकत्र की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम होने तथा पहचान होने के बाद सही कारणों का पता चलेगा। कंकाल के पास मिले सामानों को सुरक्षित रख गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें