फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत

Thu, 22 Jun 2023 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। बाइक से जामो जा रहे तीन युवकों को बुधवार को ट्रक ने भटपुरवा के पास टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में घायल तीनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां अस्पताल में एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया। मुसाफिरखाना थाने के मानशाहपुर गांव निवासी वीरेंद्र प्रताप सिंह (25) बुधवार को बाइक से अनखरा गांव निवासी पंकज दुबे और अनखरी गांव रिंकू के साथ किसी काम के सिलसिले में जामो आ रहे थे। रास्ते में भटपुरवा के पास ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

दुर्घटना में तीनों लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेस से अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने वीरेंद्र प्रताप सिंह को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों काे अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि मृतक के परिजन की तहरीर पर केस दर्ज कर वाहन व चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें