फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ऋतिक, आरिफ, निमिषा और अर्पिता ने जीती बाजी

Sun, 02 Aug 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय बीएलईएल में शतरंज प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
जगदीशपुर। केंद्रीय विद्यालय बीएचईएल में शनिवार को अंतरसदनीय शतरंज प्रतियोगिता हुई। इसमें विद्यालय के चारों सदनों के 32 छात्र-छात्राओं ने कनिष्ठ (कक्षा छह से आठ) और वरिष्ठ (कक्षा नौ से 12) वर्ग में प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने धैर्य, एकाग्रता और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


वरिष्ठ बालक वर्ग में ऋतिक सिंह चौहान ने प्रथम, आर्यन गुप्ता ने द्वितीय और आयुष कुमार तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ बालक वर्ग में आरिफ रजा प्रथम, रेयांश वर्मा द्वितीय और आकिब तृतीय स्थान पर रहे। वरिष्ठ बालिका वर्ग में निमिषा सिंह चौहान ने पहला, सुमायरा ने दूसरा और मरियम शफीकुल ने तीसरा स्थान हासिल किया।


कनिष्ठ बालिका वर्ग में अर्पिता तिवारी प्रथम, राशी द्वितीय और पद्मा तृतीय रहीं। प्राचार्य अंबरीश कुमार गुप्ता ने विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शतरंज मानसिक विकास, तार्किक चिंतन और निर्णय क्षमता को मजबूत करने वाला खेल है। नियमित अभ्यास से विद्यार्थियों में एकाग्रता बढ़ती है और व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें