फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे अस्पताल

Mon, 16 Jun 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के सरकारी अस्पताल चिकित्सकों व कर्मियों की कमी से जूझ रहे हैं। जिले में संचालित कुल 43 सीएचसी व पीएचसी पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। ऐसे में मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन




जिले में 13 सीएचसी और 30 पीएचसी संचालित हैं। जिले में 90 पदों के सापेक्ष करीब 52 चिकित्सकों की तैनाती है। 38 चिकित्सकों के पद रिक्त चल रहे हैं। ऐसे में कई सीएचसी पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। वहीं, फार्मासिस्ट के 75 पद के सापेक्ष 52 की तैनाती है। अमेठी सीएचसी पर बाल रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग सहित अन्य चिकित्सकों की कमी है। यही हालत, संग्रामपुर, भादर, गौरीगंज, भेटुआ सहित अन्य सीएचसी के हैं। पीएचसी के हालात यह हैं कि कहीं एक चिकित्सक तो कहीं पीएचसी पर तैनात चिकित्सक सीएचसी से संबद्ध हैं, जो पीएचसी पर बहुत कम बैठने में रुचि लेते हैं।


इस बारे में सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि चिकित्सक व कर्मियों की कमी है। इसके बावजूद अस्पतालों में आने वाले मरीजों की जांच और इलाज हो रहा है। चिकित्सक, फार्मासिस्ट और एक्सरे टेक्नीशियन आदि की मांग शासन से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें