फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: उड़ान क्रिकेट अकादमी की टीम ने जीता मैच

Mon, 16 Jun 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज में जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित निर्मला मौर्या स्मारक प्रतियोगिता के सातवें दिन रविवार को ड्रीम चेसर्स अकादमी टीम और उड़ान अकादमी टीम के बीच मैच हुआ। ऋतिक के ऑल राउंड प्रदर्शन से उड़ान क्रिकेट अकादमी टीम ने मैच जीत लिया।
विज्ञापन



उड़ान क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 39.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 185 रनों का लक्ष्य रखा। टीम के बल्लेबाज सनी और ऋतिक शंकर ने 34-34 रन तो वाहिद ने 26 रन बनाए। वहीं, ड्रीम चेसर्स क्रिकेट अकादमी टीम के गेंदबाज हर्ष कश्यप ने पांच विकेट लिए। वहीं, नैना चौरसिया, सुधांशु, अभिषेक मौर्या, शिवांश मिश्र, प्रत्यूष तिवारी ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी ड्रीम चेसर्स क्रिकेट अकादमी टीम 29.1 ओवर में 135 रन बनाकर ही सिमट गई। टीम के बल्लेबाज हर्ष कश्यप ने सर्वाधिक 27 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज मैदान में नहीं टिक सके।
विज्ञापन




उड़ान क्रिकेट अकादमी टीम के गेंदबाज ऋतिक शंकर, निखिल जायसवाल, जयंत रावत ने दो-दो और विवेक गुप्ता व रौनक तिवारी ने एक-एक विकेट लिए। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच ऋतिक शंकर, फाइटर ऑफ द मैच हर्ष कश्यप, बेस्ट बैट्समैन शनि, बेस्ट बॉलर जयंत रावत रहे। इस दौरान अरुण यादव, राकेश पांडेय, गोविंद मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें