फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्रसूता की मौत मामले में अस्पताल का लाइसेंस निलंबित

Wed, 26 Jun 2024 03:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जगदीशपुर कस्बे में संचालित निजी अस्पताल की ओर से उपचार में लापरवाही से मौत की शिकायत पर सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने देरशाम त्वरित कार्रवाई की।
विज्ञापन

सीएमओ ने जगदीशपुर सीएचसी अधीक्षक की रिपोर्ट मिलने के बाद एसीएमओ डॉ. राम प्रसाद संग डॉ. पीके उपाध्याय, डॉ. अभय गोयल की टीम गठित कर मामले की जांच करवाई। टीम ने निजी अस्पताल पहुंच मामले की जांच करने के बाद कई कमियां मिलने की रिपोर्ट दी। रिपोर्ट मिलने के बाद सीएमओ ने अस्पताल का लाइसेंस निलंबित करते हुए नोटिस जारी किया है।
मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के सूरपुर काशीपुर गांव निवासी राजकरन यादव की पत्नी संगीता यादव (30) को 14 जून को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन जगदीशपुर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में लेकर आए थे। 16 जून को ऑपरेशन से प्रसव हुआ। हालत बिगड़ने लगी तो 17 जून को निजी अस्पताल से महिला को लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। परिजन महिला को लेकर लखनऊ पहुंचे। सोमवार की रात्रि में उसकी मौत हो गई। मंगलवार को परिजन शव लेकर जगदीशपुर थाने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें