अमेठी सिटी। जिले के दुर्बल आय वर्ग और अलाभित समूह के बच्चों को शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों की 25 प्रतिशत सीटों पर दाखिला मिलेगा। इसके लिए 28 जून को लॉटरी होगी। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से एक से 20 जून के बीच शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन लिया था।
विभाग को कुल 249 आवेदन मिले। बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत गरीब बच्चों का निजी विद्यालयों की सीटों पर दाखिले का प्रावधान किया गया। पात्रों को कक्षा एक में निजी विद्यालयों में प्रवेश मिलेगा।
27 जून तक तय मानक के अनुसार सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी होगी। 28 जून को लॉटरी के बाद बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। आरटीई के तहत चार चरणों की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अधिकारियों का दावा है कि शत-प्रतिशत बच्चों को प्रवेश दिलाया गया। संवाद