फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चौटाला और सिंधी दौड़ में घोड़ों ने दिखाई रफ्तार

Sat, 02 Mar 2024 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। ब्लाॅक क्षेत्र के भादर स्थित शिव बहादुर नगर बाग में शुक्रवार को 38वीं घुड़दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई। बतौर मुख्य अतिथि दिनेशानंद महराज स्वामी परमहंस आश्रम ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।प्रतियोगिता में प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अमेठी, प्रयागराज, अयोध्या, जौनपुर सहित कई जिलों के 30 घुड़सवारों ने प्रतिभाग किया। चौटाला दौड़ में भादर के परसोइया निवासी डाॅ. भारत यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर प्रतापगढ़ जिले के उधवापुर दरछुट के अलील रहे। तीसरा स्थान प्रतापगढ़ के प्रधान तौहीद को मिला।
विज्ञापन

सिंधी दौड़ में प्रतापगढ़ के प्रधान तौहीद को पहला स्थान मिला तो प्रयागराज के हाजी अब्दुल रशीद को दूसरा स्थान मिला। तीसरा स्थान प्रतापगढ़ जिले के दीवानगंज के मेंटल खां को मिला। आयोजक यशवंत सिंह ने विजेता घुड़सवारों को पुरस्कार दिया। इस अवसर पर मनोज सिंह, अशोक सिंह हिटलर, बबलू यादव, विजय शंकर, तारकनाथ तिवारी, संदीप सिंह, राम मनोहर पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें