फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बजट के इंतजार में 3500 रसोइयों का बढ़ा मानदेय अटका

Tue, 20 Oct 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के परिषदीय और माध्यमिक विद्यालयों में बच्चों का भोजन तैयार करने वाले करीब 3500 रसोइयों को बढ़े मानदेय के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। सितंबर से उनका मानदेय दो हजार से बढ़ाकर तीन हजार रुपये प्रतिमाह किया गया है। अक्तूबर में बढ़े मानदेय का भुगतान होना है, मगर बजट नहीं मिलने से प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी है।
विज्ञापन


जिले के 1570 परिषदीय और 115 माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत करीब 3500 रसोइये काम कर रहे हैं। ये बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन तैयार करते हैं। अब तक इन्हें दो हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता था। नई व्यवस्था के तहत एक हजार रुपये की वृद्धि की गई है। इसके बाद प्रत्येक रसोइये को तीन हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।

बढ़े मानदेय में दो हजार रुपये राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त मानदेय के रूप में और एक हजार रुपये केंद्र सरकार की योजना के तहत दिए जाएंगे। मानदेय में वृद्धि से रसोइयों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, मगर बजट के अभाव में उन्हें बढ़ी हुई धनराशि नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि बढ़े हुए मानदेय के भुगतान के लिए बजट का इंतजार है। धनराशि मिलते ही रसोइयों के खातों में रुपये भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें