फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कोहरे में हाईवे चौड़ीकरण बना जोखिम

Fri, 19 Dec 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 अमेठी-गौरीगंज मार्ग पर सडक की पटरी पर हुई खोदाई। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी। प्रतापगढ़-अमेठी-गौरीगंज-मुसाफिरखाना हाईवे एनएच-931 पर चल रहा चौड़ीकरण कार्य कोहरे के मौसम में वाहन चालकों के लिए खतरा बनता जा रहा है। 68.3 किलोमीटर लंबे मार्ग को 10 मीटर चौड़ा करने के लिए सड़क की दोनों पटरियों पर खोदाई कराई गई है। परियोजना पर करीब 900 करोड़ रुपये खर्च प्रस्तावित है। योजना में तीन बाईपास और सहजीपुर फाटक पर रेल ओवर ब्रिज निर्माण भी शामिल है। निर्माण कार्य के बीच सुरक्षा इंतजाम न होने से यात्रियों और राहगीरों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन




हाईवे किनारे खोदाई वाले स्थानों पर चेतावनी संकेतांक नहीं लगाए गए हैं। कई हिस्सों में बैरिकेडिंग और रिफ्लेक्टर भी नजर नहीं आते। सुबह और देर रात कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो जाती है। ऐसे हालात में सड़क किनारे बनी खाई वाहन चालकों को दिखाई नहीं देतीं। मार्ग पर भारी और हल्के वाहनों का आवागमन बना रहता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर मिट्टी और मलबा सड़क पर फैला हुआ है। इससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों और नियमित यात्रियों ने मांग की है कि निर्माण स्थल पर तत्काल सुरक्षा प्रबंध किए जाएं।
विज्ञापन




रामघाट सेतु पर गार्डिंग जर्जर
अमेठी-प्रतापगढ़ मार्ग पर ठेंगहा गांव के पास मालती नदी पर बने रामघाट सेतु की सुरक्षा गार्डिंग जर्जर हालत में है। पुल ऊंचाई पर बना हुआ है। दोनों ओर लगी लोहे की गार्डिंग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। कोहरे के मौसम में वाहन अनियंत्रित होने पर करीब 50 फीट नीचे गिरने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने गार्डिंग दुरुस्त कराने की मांग उठाई है।(संवाद)



सराय कांधा में नहर पुल के पास गहरा गड्ढा
सराय कांधा गांव के पास नहर पुल के समीप बड़ा गड्ढा बना है। यहां न बैरिकेडिंग है और न ही रिफ्लेक्टर लगाए गए हैं। बाईपास पर आरओबी निर्माण के दौरान पिलरों के लिए की गई खोदाई की भी घेराबंदी नहीं हुई है। इससे पशुओं और बच्चों के लिए खतरा बढ़ गया है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें