फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: विज्ञान प्रदर्शनी में उच्च प्राथमिक विद्यालय इस्माइलपुर ने मारी बाजी

Sat, 16 Mar 2024 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गणित व विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए शुक्रवार को बीएसए कार्यालय परिसर में जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित हुई। इसमें ब्लॉक स्तरीय क्विज के विजेता प्रतिभागियों ने मॉडल के माध्यम से पर्यावरण समेत अन्य विषयों पर अपनी जानकारी साझा की। निर्णायक मंडल ने बच्चों के मॉडल के साथ सवालों के जरिए सर्वश्रेष्ठ दस प्रतिभागियों का चयन विजेता के रूप में किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में उच्च प्राथमिक विद्यालय इस्माइलपुर के बच्चों की ओर से तैयार पर्यावरण की चिंता विषय आधारित प्रोजेक्ट को पहला स्थान मिला। भादर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक स्कूल नरायनपुर के बच्चों की ओर से गुरुत्वाकर्षण के मॉडल को दूसरा स्थान मिला। संग्रामपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय मड़ौली को तीसरा व उच्च प्राथमिक विद्यालय बालचंदपुर के बच्चों को चौथा स्थान मिला।
बीएसए संजय कुमार तिवारी ने विद्यार्थियोें को पुरस्कृत किया। बीएसए ने पर्यावरण समेत अन्य वैज्ञानिक क्षेत्रों की जानकारी देते हुए इन बच्चों की बौद्धिक क्षमता वृद्धि करने की कोशिश करते हुए गणित व विज्ञान विषय को समझने व पढ़ने की विधि बताई। इस मौके पर जिला समन्वयक प्रशिक्षण अभिनव पांडेय, प्रमोद तिवारी समेत सभी शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें