फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जीआईसी और 13 परिषदीय स्कूल में मिलेगी हाईटेक सुविधा

Sat, 15 Apr 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गौरीगंज (अमेठी)। भादर ब्लॉक में संचालित जीआईसी टीकरमाफी व 13 परिषदीय स्कूलों को जल्द हाईटेक किया जाएगा। योजना को अमली जामा पहनाया जा सके इसके लिए इन स्कूलों का चयन पीएमश्री योजना में करते हुए इनकी तस्वीर बदलने की कोशिश शुरू की जाएगी।

प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएमश्री) योजना के तहत शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्कूलों का विकास और उन्नयन करने जो घोषणा की थी, वह जल्द ही धरातल पर उतरेगी। घोषणा के बाद बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग ने संचालित राजकीय/परिषदीय स्कूलों से आवेदन मांगा था। आवेदन के बाद निर्धारित मानक पूरा करने वाले कॉलेजों व स्कूलों का चयन किया गया है। स्कूल चयन के बाद निदेशक स्कूल शिक्षा की ओर सूची में जीआईसी टीकरमाफी के साथ कंपोजिट स्कूल महमूदपुर, घटकौर, सुजानपुर, भनौली, दक्खिनवारा, उत्तर पट्टी, राजामऊ, अब्दुला बाहरपुर, पन्हौना व मुसाफिरखाना द्वितीय तथा प्राथमिक स्कूल खौपुर बुजुर्ग, रामगंज व रामगढ़ को शामिल किया गया है।
विज्ञापन



बनाए जाएंगे स्मार्ट क्लास रूम
सूचीबद्ध स्कूलों में हाईटेक विधि से आधुनिक परिवर्तनकारी और समग्र शिक्षा के तहत शिक्षा दी जाएगी। स्कूल में पढ़ाई के दौरान एक खोजी व सीखने पर केंद्रित शिक्षण के तरीके पर जोर दिया जाएगा। इन स्कूलों में नवीनतम तकनीक स्मार्ट क्लास रूम और अन्य मूलभूत सुविधा के साथ आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
प्रयोगशालाएं व पुस्तकालय स्थापित किए जाएंगे
योजना के तहत चिन्हित स्कूलों को मॉडल के तौर पर विकसित करते हुए बुनियादी शिक्षा को मजबूत किया जाएगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत सुरक्षित प्रोत्साहित करने वाला शैक्षिक वातावरण में सीखने व अलग अनुभव प्रदान करने वाली व्यवस्था होगी। स्कूल के आकर्षक व सुविधा से लैश होने से बच्चों की न सिर्फ उपस्थिति बढ़ेगी बल्कि बुनियादी साक्षरता और संख्या के साथ आयु के अनुसार शैक्षिक दक्षता व ड्रॉप आउट में कमी आएगी। स्कूलों में प्रैक्टिकल समग्र, एकीकृत, वास्तविक जीवन की स्थिति पर आधारित शिक्षण होगा। स्मार्ट क्लॉस, पुस्तकालय, कौशल प्रयोगशाला, खेल मैदान कंप्यूटर प्रयोगशाला व विज्ञान प्रयोगशाला समेत आधुनिक व आकर्षक सुविधा से भी लैश किया जाएगा।
चयनित स्कूलों में यह होगा निर्माण
बीएसए संगीत सिंह ने बताया कि पीएमश्री योजना में चयनित स्कूल को आकर्षक बनाने के लिए 60 मानक तय किए गए हैं। स्कूल में पक्का भवन, पेयजल सुविधा, अलग-अलग प्रसाधन, खेल मैदान, दिव्यांग बच्चों की सुविधा के साथ लैब, पुस्कालय, कंप्यूटर कक्ष का निर्माण होगा। स्मार्ट क्लॉस के साथ भवन अपग्रेड करते हुए मैत्री शिक्षण की संपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन



बौद्धिक ज्ञान बढ़ेगा

शिक्षा के स्तर में होगी वृद्धि पीएमश्री योजना में जिले के एक इंटर कॉलेज व 25 परिषदीय स्कूल शामिल होने से यहां शिक्षण व्यवस्था हाईटेक होगी। योजना के तहत बच्चों को बेहतर वातावरण में शिक्षा ग्रहण करने की सुविधा मिलेगी तो उनका बौद्धिक ज्ञान बढ़ेगा।
उदय प्रकाश मिश्र-डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें