फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, चार लोग घायल; महाकुंभ में स्नान करके लौट रहे थे घर

Mon, 17 Feb 2025 11:00 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। सभी लोग महाकुंभ में स्नान करके उत्तराखंड और मुरादाबाद अपने घर लौट रहे थे। 
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, चार लोग घायल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अमेठी में सोमवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सभी लोग उत्तराखंड और मुरादाबाद के रहने वाले थे। महाकुंभ में स्नान करके अपने घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


हादसा जायस कोतवाली क्षेत्र के नसीराबाद रोड स्थित लोहिया पुल के पास हुआ। सुबह श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार सवार मनोज निवासी रामपुर मुरादाबाद,कमल निवासी रुद्रपुर उत्तराखंड,अजय सिंह निवासी रूद्रपुर उत्तराखंड और हरपाल निवासी रूद्रपुर उत्तराखंड घायल हो गए। 

घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना पुलिस को दी गई। हादसे की जानकारी मिलते ही जायस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को नसीराबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया। कार सवार महाकुंभ में स्नान के बाद अपने घर वापस जा रहे थे। बताया जा रहा है कि चालक को झपकी आने की वजह से हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें