फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संस्कृत के सवालों में उलझे हाईस्कूल के परीक्षार्थी

Thu, 29 Feb 2024 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। यूपी बोर्ड परीक्षा में बुधवार को पहली पाली में 83 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल की संस्कृत और इंटरमीडिएट की अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा संपन्न हुई। हाईस्कूल के संस्कृत के सवालों ने विद्यार्थियों को खूब उलझाया। संस्कृत विषय में संधि, समास और विभक्तियों के सवाल पर परीक्षार्थी फंसे रहे। डीआईओएस रीता सिंह ने बताया कि जिले में बोर्ड परीक्षा नकल विहीन चल रही है। परीक्षा में गड़बड़ी करने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई होगी। केंद्र से बाहर आते समय परीक्षार्थियों के चेहरे पर तनाव नजर आया। परीक्षार्थियों ने कहा कि तैयारी के अनुरूप प्रश्न पत्र कठिन आया था। बहु विकल्पीय प्रश्न तो आसानी से हल हो गए, लेकिन अन्य प्रश्नों को हल करने में दिक्कत हुई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित बोर्ड परीक्षा में बुधवार सुबह प्रथम पाली में संस्कृत विषय में पंजीकृत 3171 में 3052 परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन

इंटर के अर्थशास्त्र विषय में पंजीकृत 1364 में 1321 परीक्षा में शामिल हुए। 41 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। इंटर के चित्रकला आलेखन में पंजीकृत 449 में 4252 ने परीक्षा दी। चित्रकला प्रॉविधिक में 404 में 352 शामिल हुए तो 52 ने परीक्षा छोड़ दी। चित्रकला रंजन में एक ही पंजीकृत था, जो परीक्षा में शामिल हुआ है। कुछ परीक्षार्थियों ने कहा कि प्रश्न पत्र उलझाऊ था। अधिकांश परीक्षार्थियों ने कहा की तैयारी के अनुरूप प्रश्न पत्र कठिन आया था। बुधवार को दोनों पालियों में हुई परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। अभी तक हुई बोर्ड परीक्षा में जनपद से कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया है। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट सहित सचल दल परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण करते रहे।


तैयारी के अनुसार आए प्रश्न
फुरसतगंज (अमेठी)। जीआईसी, फुरसतगंज से हाईस्कूल की संस्कृत विषय की परीक्षा देकर बाहर आई लक्ष्मी ने बताया कि दीर्घ उत्तरीय प्रश्न बहुत बड़े थे। समय खत्म होने से याद रहते हुए भी एक प्रश्न छूट गया। हिमांशी ने कहा कि बहुविकल्पीय प्रश्न सरल थे। संस्कृत से हिंदी अनुवाद कठिन था। गौरीगंज के शिव महेश बालिका इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर बाहर आई पूजा, संध्या व रागिनी ने कहा कि प्रश्न पत्र बहुत सरल था, सभी पढ़ाए गए प्रश्न परीक्षा में पूछे गए थे। कोई भी प्रश्न परीक्षा के दौरान नहीं छूटा। तैयारी के अनुसार ही सभी प्रश्न आए थे। इसीलिए उन्हें हल करने में सहूलियत मिली।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र से निकले तो जाम ने किया परेशान
गौरीगंज में आसपास तीन परीक्षा केंद्र बने हैं। इसमें पहले राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, शिव महेश बालिका इंटर कॉलेज और रणंजय इंटर कॉलेज एक ही मार्ग पर पड़ता है। परीक्षा संपन्न होने के बाद जब 11:45 बजे एक साथ तीनों विद्यालय के बच्चे निकले तो जाम जैसी स्थिति बन गई। निकलने में बच्चों को जाम से जूझना पड़ा। हालांकि जाम अधिक समय तक नहीं रहा। इसलिए बच्चों को बहुत परेशानी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें