तिलोई(अमेठी)। तहसील बार एसोसिएशन कार्यकारिणी गठन के लिए निर्वाचन कार्यक्रम में नामांकन पत्र वापसी का समय बुधवार को पूरा होगा। इसके बाद अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी होने से छह मार्च को चुनाव व मतों की गणना होगी। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह व वरिष्ठ चुनाव अधिकारी रामकृष्ण भारतीय ने बताया कि नामांकन पत्र वापसी के बाद अध्यक्ष पद के लिए अमर बहादुर सिंह व ओम प्रकाश सिंह के बीच और महामंत्री पद श्यामू तिवारी व राजेंद्र यादव व कोषाध्यक्ष पद पर रणविजय प्रताप सिंह और श्री नारायण मिश्र के बीच चुनाव होगा। मतदान में 116 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सुबह 11 बजे दिन से साढ़े 3 बजे तक मतदान और उसके बाद मतगणना होगी।