फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्ड फ्लू को लेकर जिले में हाई अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। देश के कई राज्यों में फैले बर्ड फ्लू को लेकर जिले में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। सीएमओ ने सभी अस्पताल अधीक्षकों को अपने क्षेत्र में संचालित कुक्कुट केंद्रों का निरीक्षण कर संचालकों को फ्लू के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए सावधानी बरतने की अपील करने को कहा है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू को लेकर जारी एडवाइजरी के बाद जिला भी हाई अलर्ट पर है। सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने सभी सीएचसी अधीक्षकों को अपने क्षेत्र में संचालित सभी कुक्कुट केंद्रों का निरीक्षण कर उन्हें फ्लू के बारे में विस्तार से जानकारी देने को कहा है।
कहा गया है कि ऐसे स्थलों को सैनिटाइज करते हुए उन्हें बाहर से आने वाले चूजा की खरीद नहीं करने की सलाह दी जाए। गौरतलब हो कि जिले में बड़े स्तर पर कुक्कुट केंद्र संचालित होते हैं। कोरोना के चलते पोल्ट्री फार्म का कारोबार एक बार तो करीब पूरी तरह से बंद सा हो गया था।
विज्ञापन

स्थिति सुधरने पर अभी इनका कारोबार शुरू ही हुआ था कि कई राज्यों में फैले बर्ड फ्लू की सूचना से जिले के पोल्ट्री व्यवसाईयों में हड़कंप मचा है। सीएमओ के निर्देश पर सभी अधीक्षक अपने क्षेत्र में संचालित केंद्रों का निरीक्षण कर वहां मौजूद पक्षियों की गणना कर उन्हें सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
पक्षियों से रहे दूर
सीएमओ ने जिले के लोगों से कूबतर, मुर्गी, मुर्गा आदि से दूरी बनाने की अपील की है। कहा कि जो लोग मांसाहारी हैं वे कुछ दिनों तक ऐसे पक्षियों का मांस खाने से परहेज करें। पोल्ट्री संचालक भी बाहर से आने वाले ऐसे पक्षियों को नहीं मंगवाएं।
पक्षियों की मृत्यु पर तत्काल दें सूचना
सीएमओ ने कहा है कि कहीं भी यदि पालूत व उडने वाली पक्षियों की स्वत: मौत हो तो तत्काल इसकी सूचना नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र व एएनएम सेंटर पर दें। बताया कि फिलहाल जिले में पक्षियों के मरने की सूचना नहीं है। बावजूद इसके जिले का स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से सतर्क है।
चिह्नित होगा एक वार्ड
सीएमओ ने बताया कि जल्द ही जिला अस्पताल में एक वार्ड चिन्हित करा दिया जाएगा। कहा कि इससे प्रभावित होने पर स्वाइन फ्लू की दवा दी जाती है। इससे जुड़ी सभी दवाओं की उपलब्धता जिले में पर्याप्त मात्रा में है। स्वास्थ्य विभाग ऐसी किसी भी परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार है।
पोल्ट्री उद्योग का हब है औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर
जगदीशपुर। प्रदेश में पूर्वांचल के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर में पोल्ट्री उद्योग का बड़ा करोबार होता है। यहां विदेशी कंपनियों समेत स्थानीय लोग बड़े स्तर पर चूजे, फार्म में लेयर ब्वायलर, मुर्गी दाना और दवा मंगाकर इंटिग्रेशन का व्यवसाय करते हैं।
अधिकतर पोल्ट्री व्यवसायी हरियाणा समेत कई अन्य प्रदेशों से आपूर्ति लेते हैं। बाहरी प्रदेशों से आने वाले चूजे के साथ यहां भी बर्ड फ्लू के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। बर्ड फ्लू के भय से चिकन का व्यवसाय भी प्रभावित हो गया है। जिले में बड़ी क्षमता के 500 से अधिक निजी पोल्ट्री फार्म हैं तो कई व्यवसायी ऐसे हैं जो पड़ोसी जिलों के एक हजार से अधिक मुर्गी फार्म में दूसरे प्रदेशों से लाए गए करीब 50 लाख चूजे डलवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें