फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस से भिड़े दबंग

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़ (अमेठी)। डायल-112 पर बवाल की सूचना मिलने पर पीआरवी कर्मी बुधवार रात मुंशीगंज क्षेत्र के चंदौकी बाजार पहुंचे तो कई लोग आपस में विवाद करते मिले।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे उन्हीं से भिड़ गए। युवकों को भारी पड़ता देख पीआरवी कर्मी मौके से किसी तरह भाग निकले। कर्मियों ने रात में ही इसकी सूचना एसओ मिथिलेश सिंह को दी। सूचना पर गुरुवार सुबह एसओ मौके पर पहुंचे तो आरोपियों के घर में ताला बंद मिला।
पुलिस छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है। एसओ ने बताया कि बवाल करने वाले सभी लोग नशे में थे। पीआरवी कर्मियों के पहुंचने पर उनके साथ भी मारपीट करने का प्रयास किया। आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें