फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: निबंध में हिबा व रंगोली में चांदनी अव्वल

Wed, 10 Dec 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जीजीआईसी जायस में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्राएं। स्त्रोत : ​शिक्षा विभाग
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जीजीआईसी जायस में मंगलवार को मिशन प्रबोधन के तहत शैक्षिक गोष्ठी और विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। गोष्ठी में छात्राओं को बोर्ड परीक्षा और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी से जुड़ी जानकारी दी गई। शिक्षिकाओं ने समय प्रबंधन और अध्ययन पद्धति पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन



निबंध प्रतियोगिता में छात्राओं ने संविधान से मिले अधिकार विषय पर अपने विचार प्रकट किए। मूल्यांकन के बाद हिबा प्रथम, सानिया समीर द्वितीय और सय्यद माहिरा तृतीय स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में समन फातिमा प्रथम, दोहा द्वितीय और सुबुही तृतीय स्थान पर रहीं। रंगोली प्रतियोगिता में चांदनी बानो प्रथम, इंतिफा अंसारी द्वितीय और महक फातिमा तृतीय स्थान पर रहीं।



पोस्टर प्रतियोगिता में अंजली साहू ने प्रथम स्थान हासिल किया। जिया फातिमा द्वितीय और आलफिया बानों तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य शशि कुमारी ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं की अभिव्यक्ति क्षमता को बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास आता है और अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ती है। शिक्षक कामना, मालती, मिनाक्षी जायसवाल, रिचा सिंह और साहिन फातिमा ने छात्राओं को सामान्य ज्ञान, अभ्यास पद्धति, समय प्रबंधन और उत्तर लेखन कौशल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित होने पर विजेता छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें