फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सड़कों पर खड़े भारी वाहन दे रहे हादसों को दावत

Fri, 20 Nov 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज के जामों-जगदीशपुर मार्ग पर खड़ी ट्रक
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सड़कों पर फर्राटा भरते वाहनों के बीच किनारे खड़े भारी वाहन हादसों को दावत दे रहे हैं। जिले के प्रमुख मार्गों, कस्बों और बाजारों में सड़क किनारे ट्रक, लोडर और दूसरे वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इससे सड़क की चौड़ाई कम हो रही है और आवागमन प्रभावित हो रहा है। यातायात विभाग अभियान चलाकर कार्रवाई के दावे करता है, लेकिन अवैध पार्किंग पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बृहस्पतिवार को दोपहर एक से दो बजे के बीच गौरीगंज के चार स्थानों की पड़ताल में यही तस्वीर सामने आई।
विज्ञापन

सड़क पर आधी जगह घेरकर खड़े वाहन
दोपहर करीब एक बजे गौरीगंज-अमेठी मार्ग पर टिकरिया के पास सड़क किनारे वाहन खड़े मिले। इससे रास्ता संकरा हो गया था। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को इनके बीच से निकलना पड़ रहा था। सामने से वाहन आने पर मुश्किल और बढ़ रही थी।
हाईवे पर ट्रकों से बढ़ा खतरा
टांडा-बांदा हाईवे पर बरनाटीकर के पास सवा एक बजे भारी वाहन सड़क किनारे खड़े थे। तेज रफ्तार वाहनों के बीच ट्रकों की मौजूदगी दुर्घटना का खतरा बढ़ा रही थी। आगे निकलने के लिए चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ रहा था।
विज्ञापन

मोड़ पर भी अवैध पार्किंग
जामो मार्ग पर तहसील मोड़ के पास डेढ़ बजे सड़क किनारे खड़े वाहनों से आवागमन प्रभावित था। मोड़ पर वाहन खड़े होने से सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं दे रहे थे। वहीं, सैठा मार्ग पर नवोदय विद्यालय के पास पौने दो बजे खड़े वाहनों के कारण विद्यार्थियों और अभिभावकों को परेशानी हो रही थी।
नियमित निगरानी की जरूरत
यातायात विभाग चालान और चेकिंग के दावे करता है, लेकिन कार्रवाई के बाद भी उन्हीं स्थानों पर वाहन खड़े हो जाते हैं। क्षेत्राधिकारी यातायात दिनेश मिश्रा ने बताया कि अवैध पार्किंग करने वालों के खिलाफ चालान सहित अन्य कार्रवाई की जाएगी। नियमित चेकिंग कराकर वाहन निर्धारित स्थानों पर खड़े कराने के निर्देश दिए जाएंगे।

गौरीगंज के जामों-जगदीशपुर मार्ग पर खड़ी ट्रक

गौरीगंज के जामों-जगदीशपुर मार्ग पर खड़ी ट्रक

गौरीगंज के जामों-जगदीशपुर मार्ग पर खड़ी ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें