फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन गौरीगंज में हुई झमाझम बरसात

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले के कुछ हिस्से में बुधवार को हुई झमाझम बारिश के बाद गौरीगंज व उसके आसपास तेज बरसात हुई। बरसात से जहां खेतों में पानी भर गया वहीं शहर के कई मोहल्लों व कार्यालयों में पानी भर गया। बरसात से लोगों को न सिर्फ गर्मी से राहत मिली बल्कि किसानों को भी फायदा हुआ।
विज्ञापन

मौसम में हुए बदलाव के बाद बुधवार को अमेठी शहर व उसके आस पास तेज बरसात हुई थी। रात में भी कई बार हुई बूंदाबांदी के बाद गुरुवार दोपहर तेज बारिश हुई। झमाझम बरसात से शहर में हर ओर पानी ही पानी दिखाई देने लगा। बारिश से लोगों को जहां उमस भरी गर्मी से निजात मिली वहीं शहर में नालियों का पानी सड़क के ऊपर बहने लगा।
बरसात से हालात यह हो गए कि बारिश का पानी थाना, एसपी कार्यालय व जिला प्रोवेशन कार्यालय के साथ ही चौक, डाकखाना व सब्जी मंडी आदि मोहल्ले में लोगों के घरों तक घुस गया। बरसात बंद होने के बाद राहगीर दूषित पानी के बीच से आने जाने को मजबूर दिखे। बरसात ने शहर की जल निकासी व सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली वहीं किसानों को भी फायदा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें