फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: राजस्व कोर्ट में नहीं हुई सुनवाई, मिली तारीख

Sun, 07 Dec 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। संपूर्ण समाधान दिवस के कारण शनिवार को गौरीगंज तहसील स्थित राजस्व कोर्ट में नियमित वादों की सुनवाई नहीं हो सकी। डीएम कोर्ट, एडीएम कोर्ट, एसडीएम कोर्ट, चकबंदी कोर्ट, तहसीलदार कोर्ट और उपभोक्ता फोरम में कोई न्यायिक कार्य नहीं हुआ। सुबह से वादकारी अपनी तारीख पर पहुंचे, लेकिन सभी को अगली तारीख देकर वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश चंद्र शुक्ल ने कहा कि समाधान दिवस में अधिकतर अधिकारी शामिल थे, जिससे अदालतों में वादों की सुनवाई प्रभावित रही। सुनवाई की उम्मीद में पहुंचे रामअधार सिंह ने कहा कि उनका राजस्व संबंधी वाद कई महीनों से लंबित है। शनिवार को प्रगति की उम्मीद थी, लेकिन तारीख आगे बढ़ने से मायूसी हुई। अधिकतर अधिवक्ता समाधान दिवस की बैठक में शामिल थे, इस कारण कोर्ट कक्ष बंद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें